WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahalaxmi Scheme: गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगी 1 लाख रुपये की सहायता, यहाँ जानिए इस योजना की जानकारी

pukhtakhabar.in
3 Min Read
Mahalaxmi Scheme: गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगी 1 लाख रुपये की सहायता, यहाँ जानिए इस योजना की जानकारी

Lok Sabha Elections 2024 : हाल ही में, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जारी किया है। इसमें महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है। जिसमे से एक योजना महालक्ष्मी योजना है। महिलाओं को इस योजना के तहत काफी फायदा होने वाला है, इस योजना की विस्तार से जानकारी के लिए ये पोस्ट पूरा पढ़े

 

Mahalaxmi Scheme : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टियां वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रही हैं। भारतीय विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र (न्याय पत्र) जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया है। इसमें उन्होंने महालक्ष्मी स्कीम की भी घोषणा की है। कांग्रेस का कहना है, यह स्कीम गरीबों को गरीबी से सामना करने में मदद करेगी। महालक्ष्मी स्कीम में गरीबों को हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया है।

 

गरीब परिवार को मिलेगा 1 लाख रुपये सालाना :-

कांग्रेस का घोषणा पत्र 5 अप्रैल को ही जारी हुआ है। इसमें गरीबी मिटाने के लिए 1 लाख रुपये सालाना दिए जाने का ऐलान किया गया है। इस स्कीम के तहत यह रकम सीधा परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। यदि परिवार में बुजुर्ग महिला नहीं है तो सबसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के अकाउंट में यह पैसा जाएगा। यह स्कीम अलग-अलग चरणों में लागू की जाएगी और हर साल इसका रिव्यू होगा ताकि पता चल सके की गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर इसका क्या असर पड़ रहा है। साथ ही, हर साल गरीब परिवारों की संख्या का भी सर्वे किया जाएगा।

 

आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी के कर्मियों को दोगुना पैसा :-

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शक्ति का सम्मान योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील योजना में काम कर रही महिलाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि दोगुनी कर दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी के तहत महालक्ष्मी, शक्ति का सम्मान, आधी आबादी पूरा हक, सावित्री बाई फुले हॉस्टल और अधिकार मैत्री स्कीम भी लाई गई है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का भी वादा किया गया है।

 

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, और पी चिदंबरम की उपस्थिति में पेश किया गया। देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक 7 चरणों में होंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.