WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Visa Free Entry : मलेशिया जाने वालो के बड़ी खुशखबरी! अब आप 30 दिन बिना वीजा के घूम सकते हैं मलेशिया 

pukhtakhabar.in
4 Min Read
Visa Free Entry : मलेशिया जाने वालो के बड़ी खुशखबरी! अब आप 30 दिन बिना वीजा के घूम सकते हैं मलेशिया 

Visa Free Entry Coutry :- मलेशिया ने भारतीय नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश देने का एलान किया है। इसके साथ ही, चीनी नागरिक भी 30 दिनों तक बिना वीजा के यहां रह सकेंगे। 30 दिसंबर से वीजा मुक्त प्रवेश का योजना शुरू हो रहा है। यह सूचना मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी कांग्रेस में दी है।

चीन और भारत के मुख्य बाजारों में से एक के रूप में, मलेशिया एक इन दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। यहां लाखों पर्यटक चीन और भारत से आते रहते हैं। मलेशिया ने यह वीजा मुक्त प्रवेश की योजना बनाई है ताकि यहाँ पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो। मलेशिया के बाद, थाईलैंड ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की शुरुआत की है। यहां भारतीय नागरिक 2023 से 2024 तक 30 दिनों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश कर सकेंगे।

भारत और चीन से लाखो लोग जाते हैं घूमने मलेशिया :-

भारत, चीन से लाखों की संख्या में लोग मलेशिया में  जाते हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो, इस साल जनवरी से जून के बीच, मलेशिया में 90 लाख 16 हजार पर्यटक आए हैं, जिनमें से 4 लाख 98 हजार 540 चीन और 2 लाख 83 हजार 885 भारतीय थे। महामारी से पहले की बात करें तो, 2019 की उस समय के चलन में चीन से 15 लाख और भारत से 3 लाख 54 हजार 486 लोग मलेशिया का सैर करने गए थे।

पर्यटन तो बढ़ावा देने के लिए मलेशिया ने उठाया यह कदम :- 

मलेशिया ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि यहाँ पर्यटन में विकाश हो।  क्योंक कोविद के बाद से यहाँ भारत और चीन से आने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है। मलेशिया इसके चलते अपने इस आकड़े को और बढ़ाना चाहती है।  

मलेशिया के यह कदम उठाने से पहले, थाईलैंड ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसा ही कदम उठाया था। पर्यटन का थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन नए covid वायरस के कारण इसकी पर्यटन में भारी गिराव आया इससे इसकी अर्थव्य्वश्था को बड़ा चोट पहुंचा है। 

पर्यटन सेक्टर को फिर से जीवित करने के लिए थाईलैंड ने भारत, चीन सहित कई देशों के नागरिकों को वीजा मुक्त एंट्री देना शुरू किया है। थाईलैंड ने नवंबर की शुरुआत में ही घोषणा कर दिया है कि भारतीय नागरिक 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक 30 दिनों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। 

थाईलैंड का मुख्या उद्देश्य :- 

यह नया कदम भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों की ‘सुवर्णभूमि’ समिति का कहना है कि 2024 तक भारत से थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की संख्या 14 लाख तक पहुंच सकती है। यह 2019 की रिकॉर्ड संख्या से 30% अधिक होगी। इससे थाईलैंड के पर्यटन खर्च में भी काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.