Vande Bharat : भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट से शुरू हो रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रैन..

pukhtakhabar.in
3 Min Read
Vande Bharat : भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट से शुरू हो रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रैन

Vande Bharat News: भारतीय रेलवे ने अपनी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने की जानकारी दे दी है। जिसे अगले महीने से चलाया जा सकता है। सबसे बड़ी बात कि ये ट्रेन अब लंबे रूट के लिए भी उपलब्ध होने जा रही है।

 

Vande Bharat Sleeper Train:

इंडियन रेलवे की अब तक किए नए प्रयासों में से सबसे अच्छी बात वंदे भारत ट्रेन को देश के लगभग सभी राज्यों में चलाना है। इसकी खासियतों को देखें तो इस वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने में समय की काफी बचत होती है। इसके अलावा हवाई जहाज से यात्रा करने से भी ज्यादा बेहतर सुविधाएं इस ट्रेन में मिलती हैं। 

चूंकि अब स्लीपर वंदे भारत के आने के साथ और इसे लंबे रूट पर चलाने वाली खबर बेहद शानदार है, जिन रूटों पर ये ट्रेन चलेगी। इसमें यात्रा करने वाले लोगों को समय की बचत के साथ बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ सोकर यात्रा करने का अनुभव बेहद शानदार अनुभव प्रदान करने वाला है। लेकिन इसके लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा। 

 

इस रूट पर चलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को मुंबई सिकंदराबाद रूट पर चलाया जा सकता है। जिसके लिएं केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने दक्षिण मध्य रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव दिया है। जिसका कारण इस रूट पर अभी तक कोई वंदे भारत ट्रेन का न चलना भी बताया जा रहा है। इसके अलावा सिकंदराबाद -पुणे रेलवे मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत चेयर कार चलाए जाने की संभावना भी है। 

 

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती मांग 

वंदे भारत ट्रेन में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं और तेज गति से परिचालन होने के साथ इसकी मांग बढ़ गई है। सुरक्षा दृष्टिकोण से भी ये ट्रेन पूरी तरह सुरक्षित है। काचीगुड़ा – बेगलुरू के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाने की मांग उठ रही है। इसके अलावा बहुत जल्द पटना – टाटानगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन को चलते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि इसके लिए प्रस्ताव पास होने तक ही इंतजार करना होगा। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.