अपने दमदार लुक और फीचर्स से फॉर्च्यूनर को धूल चटाने आ गयी है, Nissan की X-Trail Suv

pukhtakhabar.in
4 Min Read
अपने दमदार लुक और फीचर्स से फॉर्च्यूनर को धूल चटाने आ गयी है, Nissan की X-Trail SUV

Nissan X-Trail : जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई फुल-साइज एसयूवी Nissan X-Trail को लॉन्च किया है। यह एसयूवी मुख्य रूप से Toyota Fortuner जैसी लोकप्रिय एसयूवी को टक्कर देने के लिए लाई गई है। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में विस्तार से।

 

Nissan X-Trail की कीमत और वेरिएंट्स:-

निसान X-Trail की शुरुआती कीमत 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है: पर्ल व्हाइट, शैम्पेन सिल्वर, और डायमंड ब्लैक।

 

Nissan X-Trail की डिज़ाइन और लुक:-

नई निसान X-Trail को CMF-C प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो इसकी मजबूती और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। यह एसयूवी स्पिलिट हेडलैंप और V-मोशन ग्रिल के साथ आती है, जिसे डार्क क्रोम से सजाया गया है। साइड प्रोफाइल में प्लास्टिक क्लैडिंग और राउंड शेप के व्हील आर्क इसके लुक को स्मार्ट बनाते हैं। पीछे की तरफ रैपराउंड LED टेल-लैंप दिए गए हैं।

 

Nissan X-Trail की लंबाई:-

लंबाई 4,680 मिमी
चौड़ाई 1,840 मिमी
ऊंचाई 1,725 मिमी
व्हीलबेस 2,705 मिमी
ग्राउंड क्लियरेंस 210 मिमी

 

Nissan X-Trail की पावर और परफॉर्मेंस:-

इस एक्सयूवी में कंपनी ने 1.5 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जिसे 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है। यह इंजन 163 HP की पावर और 300nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन को शिफ्ट-बाय-वायर CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

 

Nissan X-Trail की फीचर्स:-

इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल चैन पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। वॉयरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा, ड्राइविंग मोड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड फंक्शन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

 

Nissan X-Trail की सीटें और सुविधा:-

इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा और पैडल शिफ्ट भी दिए गए हैं। दूसरी पंक्ति की सीटें 40/20/40 के अनुपात में फोल्ड की जा सकती हैं और ये सीटें स्लाइडिंग और रिकलाइन फंक्शन के साथ आती हैं। तीसरी पंक्ति की सीटें 50/50 अनुपात में स्प्लिट फोल्ड की जा सकती हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार इन्हें एडजस्ट कर सकते है।

 

Nissan X-Trail की मुकाबला:-

भारतीय बाजार में Nissan X-Trail का मुकाबला मुख्य रूप से Toyota Fortuner, MG Gloster और Skoda Kodiaq जैसी एसयूवी से होगा। हालांकि, पावर और इंजन आउटपुट के मामले में निसान X-Trail थोड़ी पीछे नजर आती है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 166 PS की पावर और 245 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। MG Gloster में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन (161Ps/373.5Nm) है, जबकि Skoda Kodiaq में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190Ps/320Nm) का पावर आउटपुट है।

 

निष्कर्ष:-

Nissan X-Trail भारतीय बाजार में एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी के रूप में उभरी है। जो अपने आकर्षक लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ निश्चित रूप से ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकती है। इसकी आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स और किफायती कीमत इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nissan X-Trail आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.